क्या धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच आया इस्तीफा?

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन 47 दिनों से ज्यादा वक्त से जारी है और विपक्ष लगातार संसद से लेकर सड़क तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इसी राजनीतिक माहौल के बीच 24 जुलाई 2026 को मोदी सरकार के रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर इसे NEET विवाद और विपक्ष के दबाव से जोड़कर देखा जाने लगा, लेकिन वास्तविक वजह इससे अलग बताई जा रही है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा किसी विवाद या सरकार से मतभेद के कारण नहीं, बल्कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत एक रणनीतिक कदम है। भाजपा उन्हें पंजाब की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।

आइए विस्तार से समझें…

क्या धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच आया इस्तीफा?

रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे का समय जरूर ऐसा है, जब संसद के भीतर और बाहर विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आक्रामक है। NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इसी दौरान बिट्टू के इस्तीफे की खबर सामने आने से कई तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, NEET विवाद या धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चल रहे राजनीतिक अभियान से बिट्टू के इस्तीफे का कुछ लेना-देना नहीं है। दरअसल, रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया।

राष्ट्रपति भवन ने क्या कहा?

राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत रवनीत सिंह का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिट्टू अब पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियां संभालेंगे। वे लुधियाना (सेंट्रल) सीट से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यह भाजपा की पंजाब में 2027 चुनाव से पहले आधार मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। आपको बता दें कि, जॉर्ज कुरियन ने भी राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस्तीफा दिया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]