सीटू स्थापना दिवस पर एन.सी.एल में कोल फील्ड लेबर यूनियन सिंगरौली सीटू द्वारा सभा का आयोजन किया गया।। शक्तिनगर सोनभद्र (उ०प्र०)
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
सीटू स्थापना दिवस के अवसर पर कोल फील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (सीटू), द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति खड़िया परियोजना के वर्कर्स क्लब में एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से यूनियन के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में कॉमरेड साथियों ने भाग लिया।

सभा की अध्यक्षता कॉमरेड एस. पी. सिंह और मंच का संचालन कॉमरेड आर.एन.शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉमरेड पी. एस. पांडेय (महामंत्री), शैलेन्द्र चौबे, अशोक धारी, के. के. उपाध्याय, शैलेश कुमार, वीरेंद्र शाह, पन्ना लाल ,सुरेन्द्र पाल, गुड्डू उपाध्याय, सूरज पांडेय, भगवानदास सहित अनेक साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार द्वारा मजदूर वर्ग, ट्रेड यूनियनों तथा लाल झंडे के आंदोलन पर किए जा रहे हमलों और श्रमिक-विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। साथ ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों के लिए संगठित संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
अंत में सभी साथियों ने सीटू के गौरवशाली इतिहास, उसके संघर्षों एवं उपलब्धियों को याद करते हुए मजदूर एकता को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
