डाला सेक्टर सी स्थित आवासीय कॉलोनी में अपने ही बिस्तर पर लेटे हुए अवस्था में कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
डाला सेक्टर सी स्थित आवासीय कॉलोनी में अपने ही बिस्तर पर लेटे हुए अवस्था में कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र)- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित आवासीय परिसर के एलसी कालोनी में स्थानीय सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का अपने ही कमरे में बिस्तर पर लेटे अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पौने दस बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित एलसी कालोनी के 3/4 बंद कमरे से बहुत तेज बदबू आ रहा था जिस जिस पर बकरी चराने वाले चरवाहे की नजर पड़ी की बंद कमरे से बदबू आ रहा है और धीरे धीरे यह मामला क्षेत्र में आग की फैल गई जिसके उपरांत पास के बस्ती के लोग लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना डाला पुलिस की सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ बंद कमरे का दरवाजा का तोड़वाते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।
मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार सिंगरौली मध्य प्रदेश रहता है जो मूल रूप से झारखण्ड राज्य का निवासी बताया जा रहा है।
जो स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री के जुलगुल माइंस में पीसी आपरेटर के पद पर कार्यरत था जिसका अपने ही आवास एल सी कालोनी 3/4 में चौकी के बिस्तर पर लेटा हुए अवस्था में शव मिला जिसका शव चार से पांच दिन पुरानी बताया जा रहा है ।
वहीं घटना को लेकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने निजी सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाए की कर्मचारी यदि ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो आखिर क्यों नहीं पहुंचा उसकी भी खोजबीन नहीं की गई कारण जानना नहीं चाहे इसको लेकर लोगों ने नाराज की व्यक्त की । मौके पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता भी पहुंचे शव को एंबुलेंस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
