सोनभद्र: दो ट्रैकों की टक्कर में लगी आग, दोनों चालक जिंदा फंसे रहे, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।
सोनभद्र: दो ट्रैकों की टक्कर में लगी आग, दोनों चालक जिंदा फंसे रहे, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
हाथीनाला:शनिवार की शाम वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसे हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया हाथीनाला थाना क्षेत्र के भूतहियाया पुलिया के पास दो ट्रैकों की आमने-सामने टक्कर हुई, और पल भर में सब कुछ आग की लपटों में घिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैकों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दोनों वाहनों में भीषण आग भड़क उठी।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने जो देखा वह किसी डरावने मंजर से कम नहीं था। टक्कर के बाद अचानक आग भड़क उठी, और कुछ ही मिनटों में दोनों ट्रक धू- धू कर जलने लगे! लोग मदद के लिए दौड़े किसी ने पानी लाने की कोशिश की, तो कोई केबिन तक पहुंचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी पास नहीं जा सका! केबिन के अंदर फसे चालकों की चींखे कुछ ही देर में खामोश हो गयी। और पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी अनिल कुमार समेत कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आज की भयावहता को देखते हुए हिंडाल्को और अल्ट्राटेक कंपनियों के अग्निशमन दल को भी बुलाया गया।
हादसे के बाद वाराणसी- शक्तिनगर हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे गाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकलना शुरू किया।
फिलहाल पुलिस ने जले हुए ट्रैकों को हटाकर रास्ता साफ करवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को बजह माना जा रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।
