फाँसी के फंदे में लटकता मिला अलग अलग दो शव

फाँसी के फंदे में लटकता मिला अलग अलग दो शव

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग गांव में घर के बडेर में फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के मुरता गांव में शाम करीब चार बजे घर के बडेर में दुपट्टे के सहारे सत्यनारायण 38 पुत्र राजनाथ यादव का शव मिला। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। वहीँ दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में दोपहर करीब तीन बजे एक महिला पूनम देवी 32 वर्ष का शव घर मे बडेर में दुप्पट्टे के सहारे लटका हुआ हालात में शव मिला। मृतका के पति आकाश ने बताया कि पत्नी अक्सर शराब न पीने को लेकर कहा सुनी करती रहती थी। जबकि घर मे कई बार आपसी सुलह भी हो चुकी है। आज दोपहर में अचानक देखे की बडेर से लटका हुए हालात में पड़ी हुई है। जिसे बचाने का काफी प्रयास भी किया। घटना की सूचना ग्रामीणों के साथ कोतवाली पुलिस को दिया। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। पुलिस दोंनो घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]