थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त को 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार-

थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त को 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को मात्र 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त प्रकरण में थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 58/2026 धारा 333, 64(1), 115(2), 351(3), 127(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र तुलसी दास (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम बिल्ली मारकुण्डी टोला खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 27.03.2026 को समय 06:05 बजे सेक्टर-09 चौराहा ओबरा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राधेश्याम पुत्र तुलसीदास निवासी ग्राम बिल्ली मारकुण्डी टोला खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 40 वर्ष)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. का0 प्रवीण राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]