थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल खुलासा: 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल खुलासा: 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
ऑक्सीजन प्लांट से चोरी की गई 07 कापर पाइप बरामद –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटना की रोकथाम एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के कुशल मार्गदर्शन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 26.03.2026 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पास से अभियुक्त मोनू सोनी पुत्र कैलाश सोनी (उम्र लगभग 22 वर्ष) निवासी दीपनगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 07 अदद कापर की पाइप (छोटे-बड़े टुकड़ों में), कुल वजन 01.485 किग्रा बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 317(2), 317(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने लोढ़ी स्थित अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट क्षेत्र से मौका पाकर कापर की पाइपों को चोरी किया था। अभियुक्त द्वारा पाइपों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बोरी में भर लिया गया था, ताकि आसानी से उन्हें ले जाया जा सके। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह उक्त चोरी की गई पाइपों को कबाड़ी को बेचकर लाभ अर्जित करने की नीयत से ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे मौके से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
मोनू सोनी पुत्र कैलाश सोनी निवासी दीपनगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 22 वर्ष)
बरामदगी का विवरण:-
* कापर की पाइप – कुल 07 अदद
* कुल वजन – 01.485 किग्रा
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-
उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
हे0का0 प्रवीण कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
हे0का0 अवधेश प्रजापति थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
