थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार–
थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार–

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा तस्कर के अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
आज दिनांक 12.03.2026 को समय करीब 00:50 बजे मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वारफाल के पास बहद ग्राम ककरी में संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्त के कब्जे से एक बैग में रखी प्लास्टिक की थैली से कुल 01 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. विशाल कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद निवासी शिव मन्दिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास (सीसीटीएनएस के अनुसार)
01. मु0अ0सं0– 181/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
01. उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रेनुसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
02. हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
03. हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
04. का0 संजय, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
