आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलीस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों के साथ आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, मंदिर परिसर की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था, अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि चैत्र नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]