दुर्घटना में दिवंगत श्रमिक साथी श्री नागर पाण्डेय के परिजनों को संगठन के हस्तक्षेप एवं पहल के पश्चात प्रबंधन द्वारा ₹25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई तथा अंतिम संस्कार हेतु ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की अतिरिक्त सहायता भी दी गई।
दिनांक 20 फरवरी 2026 को कार्यस्थल पर हुई दुःखद दुर्घटना में दिवंगत श्रमिक साथी श्री नागर पाण्डेय के परिजनों को संगठन के हस्तक्षेप एवं पहल के पश्चात प्रबंधन द्वारा ₹25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई तथा अंतिम संस्कार हेतु ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की अतिरिक्त सहायता भी दी गई।
संवाददाता राजू यादव
संगठन इस निर्णय का स्वागत करता है, किन्तु साथ ही स्पष्ट करना चाहता है कि यह केवल राहत है, समाधान नहीं। संगठन का मत है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, समय पर उपचार तथा श्रमिकों के जीवन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
संगठन श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं न्याय हेतु निरंतर संघर्षरत रहेगा।
जारीकर्ता:
कोलफील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (सीटू) अशोक कुमार धारी। के,डी तिवारी ।पी ,एस,पाण्डेय (सिंटू)। अजय कुमार ( AITUC)। एनसीएल कृष्णनशीला मनीष भंडारी स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन। देवेंद्र शर्मा प्रबंधक मानव संसाधन। थाना अध्यक्ष कमल नयन दुबे।(KNILSIPLJV) कार्यरत एनसीएल कृष्णनशीला पीके सिंह। प्रेमचंद तिवारी
