थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण व पाक्सो से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण व पाक्सो से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

कुँवर अनुपम सिंह, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा वादी श्री राजू सरोज पुत्र बुद्धू सरोज द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक की लड़की को प्रकाश कुमार गौतम पुत्र भोलानाथ गौतम निवासी ग्राम सरायघाटम थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-37/2026 धारा 137(2) पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना में साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। दिनांक 20.02.2026 को वांछित अभियुक्त प्रकाश कुमार गौतम पुत्र भोलानाथ गौतम निवासी ग्राम सरायघाटम थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. प्रकाश कुमार गौतम पुत्र भोलानाथ गौतम निवासी ग्राम सरायघाटम थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 137(2), 65(1),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2.का0 विकेश चौहान सुजानगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]