थाना बभनी क्षेत्रांतर्गत लूट प्रकरण में फरार दो वांछित अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने घोषित किया ₹25-25 हजार का पुरस्कार-

थाना बभनी क्षेत्रांतर्गत लूट प्रकरण में फरार दो वांछित अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने घोषित किया ₹25-25 हजार का पुरस्कार-

जनपद सोनभद्र के थाना बभनी पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-158/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस* से संबंधित लूट प्रकरण में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा प्रत्येक अभियुक्त पर *₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये)* का पुरस्कार घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में थाना बभनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण कर पूर्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निम्नलिखित अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।

पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों का विवरण-
1. पंकज साह
पुत्र- पुरुषोत्तम दास
निवासी- धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
घोषित पुरस्कार – ₹25,000/-

2. संजय साकेत
पुत्र- लालजी साकेत
निवासी- कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।
घोषित पुरस्कार – ₹25,000/-

जनसहयोग अपेक्षित-
यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है, तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद सोनभद्र पुलिस को अवगत करा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]