क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना दुद्धी परिसर में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं आमजन को बताया गया कि दिनांक 01 जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून — *भारतीय न्याय संहिता (BNS)*, *भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)* तथा *भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)* लागू हो चुके हैं। इन नए कानूनों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तकनीकी एवं पीड़ित केंद्रित बनाया गया है।
इस अवसर पर लोगों को *ई-एफआईआर, ज़ीरो एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल सुरक्षा के नए प्रावधानों* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे इन नए कानूनों की जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि न्याय व्यवस्था में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
