जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र – आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर चोपन के रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी विवेक सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, सभासद दिव्य विकास सिंह, सलीम कुरैशी, अनिकेत रावत, अनिल जायसवाल, अरुण कुमार, नागेंद्र यादव एवं रामपरीखा विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियाँ समय से पूरी कर ली जाएं ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं वीआईपी मूवमेंट से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग, रेलवे प्रशासन, ब्लॉक प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]