पावरग्रिड शक्तिनगर द्वारा आयोजित की गई सतर्कता जागरूकता रैली
पावरग्रिड शक्तिनगर द्वारा आयोजित की गई सतर्कता जागरूकता रैली

01 नवम्बर, शक्तिनगर (सोनभद्र), पावरग्रिड (भारत सरकार का उपक्रम) शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन ऑफिस के द्वारा, सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत पावरग्रिड ऑफिस से ज्वालामुखी मंदिर तक सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है साथ ही नगर वासियों को भ्रष्टाचार मिटाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता महबूब अली, राहुल, अमित, रविकांत, अशरफ, एकराम, अशोक और अन्य उपस्थित रहें। भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मनाया जायेगा, इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की थीम “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” है।
