हर घर तिरंगा” का कार्यक्रम आयोजित हुआ
हर घर तिरंगा” का कार्यक्रम आयोजित हुआ

शक्तिनगर, सोनभद्र।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर सोनभद्र में।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के तहत दिनांक 8 अगस्त 2025 को “हर घर तिरंगा” का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरित किया गया इस अवसर पर सहभागियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने कहां की राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन बान शान है।और हर भारतवासी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।इसी क्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय नारे लगाए गए, और वंदे मातरम गीत गए साथ ही रघुपति राघव राजा राम भी गीत गाए गए l कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, अमरीश, सविता ,अनिल, सचिन पिंकी आदित्य प्रिया पूजा , दीपक, आतिया,आदि की सहभागिता रही l
