तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा की बैठक:म्योरपुर मंडल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा की बैठक:म्योरपुर मंडल में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

उपेंद्र तिवारी

दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर मंडल के अंतर्गत बिड़ला स्कूल में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने की।

अपने संबोधन में श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराना है।सभी घरों पर तिरंगा लगाना है ।युवा मोर्चा के द्वारा मण्डल में तिरंगा यात्रा निकालना है। मौके पर देश के स्वतंत्रता सेनानी, वीर शहीदों को पुष्पांजलि एवं उनका अभिनंदन भी करना है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से पार्टी

देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।साथ ही कहा कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हमारे कार्यकर्ता शहीदों, युद्धवीरों और देश सेवा में बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।इस अवसर पर राम लखन गोड, मोनू जायसवाल, रंजीत पनिका, विष्णू दुबे, सुजीत अग्रहरी, अमरकेश सिंह, शिवदास रौनियार , मौजूद रहे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]