राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख…….

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को जोधपुर पहुंचे, यहां उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये हादसा पूरे विश्व को झकझोरने वाला था।कटारिया ने कहा, यह पूरे विश्व का पहला ऐसा हादसा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस त्रासदी ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को दहला दिया है। इस हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। हादसे का सटीक कारण तो जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन मेरी जानकारी में यह पहला ऐसा हादसा है, जिसने इतना बड़ा प्रभाव छोड़ा। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस तरह की त्रासदियों से सबक लेना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
