इजरायली राष्ट्रपति ने जानमाल के नुकसान पर जताया शोक……

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रात भर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है। इन हमलों में इजरायल के कई शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं।इसहाक हर्जोग ने लिखा, बैट याम, तमरा अन्य इलाकों में नागरिक आबादी पर ईरानी हमलों में शनिवार रात हमारी बहनों भाइयों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हुए। मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं। मैं इस भयानक नुकसान का शोक मनाता हूं। मैं घायलों के ठीक होने लापता लोगों को खोजने के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एक साथ शोक मनाएंगे। हम एक साथ जीतेंगे।
