चैंपियन बनने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने किया बड़ा खुलासा……

एक समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को उनके खतरनाक स्लेजिंग के लिए भी जाना जाता था। पिछले कुछ सालों में ऐसा मैदान पर कम होता देखा गया है। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का वो पुराना रूप दिखा।दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने चैंपियन बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा कर दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियन टीम की भी पोल खुल गई है।खतरनाक स्लेजिंग के लिए पहचाने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ समय से मैदान पर शांत रहती है। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऐसा देखने को नहीं मिला। ट्रॉफी जीतने के बाद इस बारे में बात करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा अलग है। वे मैदान पर उतने मुखर नहीं होते हैं। वे अभी भी अपनी शारीरिक भाषा और कौशल के माध्यम से आक्रामक हैं, लेकिन मैदान पर बहुत ज्यादा बात नहीं होती है। हालांकि फाइनल में इससे कुछ अलग देखने को मिला।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]