अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद आया तुर्की का जिक्र……

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों के शवों की पहचान DNA की मदद की जा रही है. कुछ शवों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.इसी बीच बीते दिन शनिवार को एयर इंडिया हादसे को लेकर बाबा रामदेव ने सवाल उठाया था. उन्होंने हादसे में तुर्की की एजेंसी की साजिश का भी शक जाहिर किया था. इन आरोपों के बाद अब तुर्की ने अपना पक्ष पेश किया है.तुर्किए के सूचना विभाग ने उस दावे को नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि Air India के Boeing 787-8 विमान का रखरखाव Turkish Technic कंपनी ने किया था. एक X पोस्ट में डिपार्टमेंट ने कहा कि ऐसा दावा करना जनता को गुमराह करने और भारत-तुर्की संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश है.
