ट्रंप का बर्थडे, सेना की परेड और 350 करोड़ खर्च……..

अमेरिका की सड़कों से आज जश्न और प्रोटेस्ट की तस्वीरें एक साथ सामने आ रही हैं. जश्न की वजह है- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन और अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ. प्रोटेस्ट की वजह भी है- राष्ट्रपति ट्रंप का जन्मदिन.ट्रंप का जन्मदिन और इस मौके पर अमेरिकी सेना की भव्य परेड का जश्न तो मनाया ही जा रहा है. इसे लेकर अमेरिका में व्यापक विरोध भी हो रहा है.डोनाल्ड ट्रंप 14 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमेरिकी समयानुसार उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है. यह मौका अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ का भी है. इस मौके पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सेना की भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 6000 से ज्यादा सैनिक, 150 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियों और 50 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया. इस भव्य परेड पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च होने की बात कही जा रही है, जिसका विरोध हो रहा है.
