ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर मिडिल ईस्ट में तनाव……

ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर मिडिल ईस्ट में तनाव है. इजराइल ने शिया मुस्लिम देश के कई न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बनाया है. उधर एक और मुस्लिम देश ने गुपचुप ही परमाणु सेंटर पर काम शुरू कर दिया है.यह मुस्लिम देश है कजाकिस्तान, दरअसल रूस की परमाणु ऊर्जा दिग्गज कंपनी रोसाटॉम कजाकिस्तान में पहला परमाणु ऊर्जा सेंटर स्थापित करने में सहयोग करेगी. सेंट्रल एशियन कंट्रीज अथॉरिटी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. पूर्व सोवियत गणराज्य की इस परमाणु एजेंसी ने बताया कि कजाकिस्तान में पहले न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर के लिए रूस की रोसाटोम को नामित किया गया है.कजाकिस्तान मध्य एशिया का सबसे ज्यादा संसाधन संपन्न देश है. इसमें विश्व का शीर्ष यूरेनियम उत्पादन भी माना जाता है जो दुनिया में हो रही यूरेनियम की खपत का 43 प्रतिशत आपूर्ति करता है. हालांकि यह देश घरेलू खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बिजली उत्पादन नहीं करता है. अब इसी का प्रयास किया जा रहा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]