मिडिल ईस्ट में भेजे जा रहे फाइटर जेट और अन्य सैन्य संसाधन…..

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ब्रिटेन ने मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में अपने सैन्य संसाधन भेजने का फैसला लिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को यह जानकारी दी, जब वे G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा रवाना हो रहे थे।कीर स्टार्मर ने में कहा, “हम क्षेत्र में संसाधन भेज रहे हैं, जिनमें लड़ाकू विमान (जेट) भी शामिल हैं। यह कदम आपात स्थिति में समर्थन के लिए उठाया जा रहा है।”
