अहमदाबाद हादसे का खुलासा रौंगटे खड़े कर देगा…….

12 जून को भारत ने उस भयावह क्षण का सामना किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर AI-171 की अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान ने कुछ ही मिनटों में 265 जिंदगियों को छीन लिया।अब इस दिल दहला देने वाले हादसे को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं, वो रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टेकऑफ के महज 11 सेकेंड बाद कॉकपिट में हुई एक चूक – ‘गियर अप’ का कमांड सुनने के बाद गलत लीवर खींचने की आशंका जताई गई है। इस भयानक हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई, जबकि मेडिकल हॉस्टल के 24 लोग भी हादसे की चपेट में आकर मारे गए। सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश ही इस हादसे में जीवित बच पाए, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]