पाक पर जवाब सुनकर आखिर में रहस्मयी तरीके से चेहरे पर आई मुस्कुराहट…….

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी वाकपटुता को लेकर तारीफ होती रहती है। उनकी विभिन्न मंचों पर हाजिरजवाबी और बयान अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं।लोगों को विदेश मंत्री एस जयशंकर का नो नॉनसेंस एटीट्यूड बेहद पसंद आता है। यानी सीधी बात नो बकवास। अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप में खड़े होकर पाकिस्तान का पोस्टमार्टम कर दिया है। एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ा बयान दिया है। इसी दौरान एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लेकर यूरोप को भी ऐसी नसीहत दे दी, जिसे सुनकर यूरोप की एक ताकतवर महिला भी हैरान हो गई। ये महिला 20 सेकेंड तक विदेश मंत्री जयशंकर को हैरानी से देखती रहीं। पाकिस्तान पर एस जयशंकर का बयान सुनती रहीं और आखिर में रहस्मयी तरीके से मुस्कुरा दी। ये मुस्कुराहट पाकिस्तान की बेइज्जती सुनकर थी या यूरोप को एस जयशंकर की नसीहत को सुनकर ये तो पता नहीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर यूरोप के दौरे पर गए थे। इसी कड़ी में वो बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे। यहां पर एस जयशंकर की मुलाकात यूरोपीयन यूनियन के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रमुख काजा काल्लास से भी हुई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]