इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपनी चरम सीमा पर……

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर 150 मिसाइलों से हमला किया और आगे 2000 मिसाइलों से हमला करने की धमकी दी।एक बार फिर मिडिल ईस्ट जंग की आग में झुलस रहा है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार देर रात ईरान के परमाणु स्थलों को फिर से निशाना बनाया। ईरान के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि शुक्रवार को इजरायली हमलों में अब तक ईरान में 78 लोग मारे गए हैं और 350 से अधिक घायल हुए हैं।
