थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल किया गया बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-386/2025 धारा-303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त जिशान पुत्र सलीम निवासी पूरब मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा हंक नं0 UP53AP6643 के साथ दिनांक 24.04.2025 को बीएसएनएल ऑफिर रॉबर्ट्सगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धी करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
जिशान पुत्र सलीम निवासी पूरब मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
01 अदद मोटरसाइकिल हीरो होंडा हंक नं0 UP53AP6643

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 कन्हैया यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 ब्रह्मदीन यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]