“आपरेशन क्लीन” के अन्तर्गत थाना शिवनगर डिड़ई पर कुल 09 वाहनों की नीलामी कराकर मय GST कुल ₹ 1,55,170/- के राजस्व की प्राप्ति

दिनांक 25.04.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

“आपरेशन क्लीन” के अन्तर्गत थाना शिवनगर डिड़ई पर कुल 09 वाहनों की नीलामी कराकर मय GST कुल ₹ 1,55,170/- के राजस्व की प्राप्ति

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन क्लीन” के तहत डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 25.04.2025 को शशांक शेखर राय उपजिलाधिकारी बांसी, मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बांसी एवं बृजेश कुमार आर0आई0 सहायक सम्भागीय परिवहन

अधिकारी सिद्धार्थनगर की गठित कमेटी द्वारा कुल 06 लावारिस मोटरसाइकिल तथा 01 मुकदमाती टैम्पो व 01 मुकदमाती मोटर साइकिल तथा 01 मोटर साइकिल धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज वाहनों की नीलामी थाना शिवनगर डिड़ई परिसर में विधि सम्मत तरीके से करायी गयी । जिससे कुल नीलामी की धनराशि मय GST कुल ₹ 1,55,170/- का राजस्व प्राप्त हुआ । जिसको राजकीय कोषागार में जमा कराया जायेगा ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]