रजिस्ट्री व कब्जे के बावजूद विक्रेता पक्ष के भाईयों द्वारा किया जा रहा है गुडंई
रजिस्ट्री व कब्जे के बावजूद विक्रेता पक्ष के भाईयों द्वारा किया जा रहा है गुडंई।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतनगर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री रिजवान अहमद ने लगभग दो वर्ष पूर्व प्रीतनगर में एक मकान खरिदा था जिसका बाकायदा रजिस्ट्री के पश्चात दाखिल खारिज भी हो गया खरिददार का नाम खतौनी पर भी चढ़ गया परंतु विक्रेता के रिस्तेदार द्वारा अड़ंगा लगा दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतनगर निवासी क्रेता रिजवान अहमद पुत्र हाजी वकील अहमद द्वारा विक्रेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. जगदीश सिंह जिनका तीन भाइयों के बटवारे के बाद धीरेन्द्र प्रताप सिंह के हिस्से को कई लाख रुपयो में खरीदा जिसे दाखिल खारिज कराकर रजिस्ट्री भी करा लिया गया परन्तु धीरेन्द्र प्रताप सिंह के भाई धर्मराज सिंह व उनके रिस्तेदारो द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में चोपन थाने में पिड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी गई वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आये थे जिन्हें आपसी समझौते के तहत निर्णय लेने के लिए भेज दिया गया है।
