Northern Coalfields Limited एनसीएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस “एक्स्लरेट एक्सन” विषय पर धूमधाम से मनाया गया।

Northern Coalfields Limited
एनसीएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस “एक्स्लरेट एक्सन” विषय पर धूमधाम से मनाया गया।

रितेश शर्मा संवाददाता शक्तिनगर सोनभद्रl

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर इस साल वुमन डे की थीम ‘Accelerate Action’ रखी गई है जिसका मतलब होता है ‘कार्रवाई में तेजी’। यानीकि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरुकता पैदा करने को लेकर अब कार्य की गति तेज करने की जरूरत है। इसी तारतम्य में एनसीएल खाड़िया क्षेत्र में भी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में एनसीएल के प्रमुख अधिकारियों के साथ महिला कर्मियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार त्यागी ने महिलाओं के योगदान की सराहना की और एनसीएल की महिलाओं को समान अवसर देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपने संबोधन में श्री त्यागी ने कोल इंडिया में अपने अनुभव को साझा करते हुए विभिन्न अनुसंगी कंपनियों में किया जा रहे हैं महिला कल्याणकारी गतिविधियों का उल्लेख किया तथा सीसीएल की कार्य पद्धति को सराहा। इस मौके पर श्री अमरनाथ मालवीय स्टाफ अधिकारी (खनन), श्री शिवेंद्र सिंह, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), श्री वि के राय(तकनीकी सचिव महाप्रबंधक खड़िया) और श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रबंधक (सामुदायिक विकास) ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रीमती प्रिया स्वरूप (उप प्रबंधक/अभियंता असैनिक) द्वारा एनसीएल में अपने अनुभव को साझा करते हुए यहां के महिला कल्याण संबंधित कार्यों हेतु धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह से हुआ, जिसमें जितने वाली महिला कर्मचारियों को महाप्रबंधक महोदय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल के योगदान को प्रदर्शित करता है, और महिला कर्मचारियों के बीच उत्साह और समन्वय को बढ़ावा देता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]