पूर्व कर्मियों की रोजी-रोटी बचाने की गुहार: खड़िया क्षेत्र के कर्मचारियों ने Kalinga Commercial Corporation में समायोजन की मांग की”।
“पूर्व कर्मियों की रोजी-रोटी बचाने की गुहार: खड़िया क्षेत्र के कर्मचारियों ने Kalinga Commercial Corporation में समायोजन की मांग की”।

रितेश शर्मा संवाददाता शक्ति नगर सोनभद्र।
खड़िया, सोनभद्र। एनसीएल (Northern Coalfields Limited) के खड़िया क्षेत्र में वर्षों से ओवरबर्डन हटाने के कार्य में जुटे कर्मियों ने अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए महाप्रबंधक को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में कर्मचारियों ने नई ठेका कंपनी Kalinga Commercial Corporation Limited में समायोजन की मांग की है, ताकि उनके परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके। पत्र के अनुसार, 2014 से M/S BGR Mining & Infra Pvt. Ltd. और 2019 से VPR Mining Infrastructure Pvt. Ltd. में कार्यरत कर्मचारी खड़िया परियोजना के विकास में लगातार योगदान दे रहे थे। हालांकि, नई कंपनी के टेंडर एलॉटमेंट के बाद इन कर्मचारियों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने पत्र में उल्लेख किया कि वर्षों के अनुभव और दक्षता के बावजूद, ठेका कंपनियों के बदलने से उन्हें कार्य से मुक्त कर दिया जाता है। इससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कर्मचारियों ने मांग की है कि Kalinga Commercial Corporation Limited द्वारा उन्हीं अनुभवी कर्मचारियों को पुनः नियोजित किया जाए, ताकि उनका अनुभव परियोजना के हित में काम आए और उनका जीवन यापन सुरक्षित रहे। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एनसीएल, सिंगरौली। स्टाफ ऑफिसर, कार्मिक विभाग, खड़िया क्षेत्र थाना प्रभारी, शक्तिनगर, सोनभद्र। पत्र पर कुल 9 पूर्व कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आनंद चौबे, धोनी पटेल, करण कुमार, राजू ठाकुर, अंबुज शुक्ला, ऋषि शुक्ला, अनिल गुप्ता, रंजीत कुमार, और प्रमाद चाय शामिल हैं।अगर कंपनी और प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक कदम उठाते हैं, तो खड़िया क्षेत्र के अनुभवी श्रमिकों को न सिर्फ रोज़गार मिलेगा, बल्कि खदान की उत्पादन क्षमता और कार्य की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।
