‘केजरीवाल की बात सच निकली, सारी योजनाएं बंद करने जा रही BJP’, आतिशी का दिल्ली सरकार पर हमला

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की बात सच निकल आई।बीजेपी सरकार सारी योजनाएं बंद करने जा रही है। इसे लेकर दिल्ली चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी।
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को चेतावनी दी थी कि भाजपा जीत गई तो मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल, फ्री बिजली-पानी-बस यात्रा सब बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि कुछ बंद नहीं होगा। यानी पिछली सरकार की योजनाएं भी चलती रहेंगी।
