पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में लगातार पदैल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने के दिये गये निर्देश-

आज दिनांक-10.02.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के थाना चोपन के कस्बा एवं मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर आमजनमानस के लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जनपद के समस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग करने के दिये गये निर्देश।
