भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष माननीय शिवनाथ जायसवाल जी की अध्यक्षता में आज ओबरा बी एम एस कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष माननीय शिवनाथ जायसवाल जी की अध्यक्षता में आज ओबरा बी एम एस कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई। जिसका शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष रचना सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला मंत्री राम निवास तोमर द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने पं० दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया जाना है और साथ ही साथ उनकी पुण्य तिथि पर एक अभियान चलाया जाना है। उसके विषय में अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जे पी सिंह, सुख नन्दन चौरसिया, निशांत कुशवाहा, उमा शंकर जयसवाल, संदीप सिंह,पवन मिश्रा, सावित्री सिंह,अरविन्द सोनी, सन्तोष जयसवाल,ओ पी सिंह, मनोज सिंह, डा० सरोज, रघुराज सिंह,आनन्द कुमार जयसवाल , सूर्या यादव, प्रतीक, पुष्पा दूबे , राज कुमार यादव, शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]