सेना के जवानों के साथ हुई गोलीबारी में एक ट्रक ड्राइवर की मौत……

कश्मीर में सोपोर के नजदीक श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना के जवानों के साथ हुई गोलीबारी में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सेना ने बताया कि ट्रक ने चेकपॉइंट पार कर लिया, जिसके बाद उसका 23 किलोमीटर से ज़्यादा तक पीछा किया गया।सैन्यकर्मियों ने ट्रक के टायरों पर गोली चलाई ताकि उसकी हवा निकल जाए और ट्रक रुक गया। सेना ने कहा कि इसके बाद वे घायल चालक को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रक चालक की पहचान 32 वर्षीय वसीम अहमद मीर के रूप में की है जो सोपोर के बोमई गांव का निवासी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]