श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री से फेंका रॉकेट थ्रो……

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लिश टीम को बढ़िया शुरुआत तो मिली लेकिन पहला विकेट अजीबोगरीब अंदाज में गिरा है.दरअसल 8 ओवर में ही इंग्लैंड टीम ने 71 रन बना डाले थे और टीम करीब 9 के रन-रेट से रन बना रही थी. मगर फिल साल्ट एक छोटी से गलती के कारण अपना विकेट गंवा बैठे हैं. फिल साल्ट 9वें ओवर में तीन रन भागना चाहते थे, लेकिन श्रेयस अय्यर के रॉकेट थ्रो के सामने वो चारों खाने चित्त होकर रन आउट हो गए.यह घटना इंग्लैंड के पारी के 9वें ओवर की है, जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर फिल साल्ट ने पॉइंट की दिशा में शॉट लगाया. साल्ट और बेन डकेट दो रन भाग चुके थे, लेकिन साल्ट तीसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े. नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर डकेट ने एक-दो कदम आगे बढ़ाकर रन भागने से इनकार कर दिया, लेकिन फिल साल्ट ने जब तक उनका इशारा समझा तब तो वो आधी पिच तक आ चुके थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]