US ने 104 भारतीय प्रवासियों के लिए खर्च किए 6 करोड़ रुपये, सच आया सामने…..

अमेरिका द्वारा अवैध रूप से घुसे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए यूएस एयरफोर्स का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज दोपहर पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया।इस विमान में 104 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें 11 चालक दल के सदस्य और 45 अमेरिकी अधिकारी शामिल थे। विमान 4 फरवरी को सुबह 3 बजे टेक्सास के सैन एंटोनियो से रवाना हुआ था।विमान में सवार यात्रियों में हरियाणा, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के नागरिक शामिल हैं। गुजरात और हरियाणा से 33-33 नागरिक हैं, वहीं पंजाब से 30, महाराष्ट्र से 3 और उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ से दो-दो नागरिक हैं। इनमें 25 महिलाएं, 12 नाबालिग और एक चार वर्षीय बच्चा भी शामिल है। साथ ही, 48 नागरिक 25 वर्ष से कम आयु के हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]