8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान का दौर,भारी बारिश की संभावना…….

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली, राजस्थान से लेकर अरुणाचल प्रदेश-हिमाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी का दौर है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर भारत में तापमान एक या दो डिग्री तक गिर सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है. बीते दिनों दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था. इसके कारण दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. कई राज्यों में ठंड में भी इजाफा हुआ.
