बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिला…….

बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 23750 के करीब फ्लैट कारोबार करता नजर आया। बैंक निफ्टी में हल्की तेजी देखने को मिली। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एक परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया।ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने ल्युपिन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने यूपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबी फैशन एंड रिटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
