फोर्स मोटर्स के शेयरों में 5 फरवरी को 10 प्रतिशत तक का शानदार उछाल दिखा……

फोर्स मोटर्स के शेयरों में 5 फरवरी को 10 प्रतिशत तक का शानदार उछाल दिखा। बीएसई पर शेयर सुबह बढ़त के साथ 6459.00 रुपये पर खुला और फिर 7057.95 रुपये के हाई तक गया।इस साल जनवरी में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 20.34 प्रतिशत बढ़कर 3,597 यूनिट रही। इस बिक्री में स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स, लाइट कमर्शियल व्हीकल्स, यूटिलिटी व्हीकल्स और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री शामिल है।एक साल पहले कुल बिक्री 2,989 यूनिट थी। फोर्स मोटर्स की देश के अंदर बिक्री सालाना आधार पर 39.27 प्रतिशत बढ़कर 3,493 यूनिट रही। जनवरी 2024 में घरेलू बिक्री 2,508 यूनिट रही थी। दूसरी ओर एक्सपोर्ट एक साल पहले के मुकाबले 78.37 प्रतिशत घटकर 104 यूनिट रह गया। जनवरी 2024 में कंपनी ने 481 व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए थे। फोर्स मोटर्स ट्रैक्टरों की बिक्री 31 मार्च 2024 के बाद से बंद कर चुकी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]