31 जनवरी को सोने में आई भारी गिरावट

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भावों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था और बाजार में मजबूती बनी हुई थी। गुरुवार को दोनों धातुओं की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई, लेकिन शुक्रवार को यह तेजी थम गई।

जानकारों के मुताबिक, निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालना, डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले को इस गिरावट की अहम वजह माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर असर

सोने और चांदी में हुई यह गिरावट केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी का भाव पहले 119 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था, लेकिन गिरावट के बाद यह 85.25 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं सोना, जो 5,500 डॉलर प्रति औंस के पार गया था, अब 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर फिसल गया।

शहरवार सोने के दाम

दिल्ली:

  • 24 कैरेट – ₹1,60,730 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,47,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,20,590 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई:

  • 24 कैरेट – ₹1,60,580 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,47,200 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,20,440 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई:

  • 24 कैरेट – ₹1,62,550 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,49,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,28,000 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता:

  • 24 कैरेट – ₹1,60,580 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,47,200 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,20,440 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट – ₹1,60,630 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,47,250 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,20,490 (प्रति 10 ग्राम)

क्या कह रहे विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट निवेशकों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। पिछले दिनों कीमतों में तेजी के कारण आम लोगों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था। सोना सिर्फ निवेश का विकल्प नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मान्यताओं से भी गहराई से जुड़ा है। कई लोग सोने के साथ भावनात्मक रिश्ता भी रखते हैं। ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर न केवल बाजार पर, बल्कि उपभोक्ताओं की योजनाओं पर भी पड़ता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]