महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुन ली गईं

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुन ली गईं हैं। एनसीपी की बैठक में सभी विधायकों एक मत से सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई।

इसके बाद अब वो थोड़ी देर में डिप्टी CM पद की शपथ लेंगी। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं।

विधान भवन में आज दोपहर करीब 2 बजे NCP विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भी भारी मन से इस बैठक में शामिल हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत अजित पवार की तस्वीर पर सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी। बैठक में अजित पवार के बेटे जय और पार्थ पवार भी शामिल हुए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]