विपक्ष के हंगामे पर बोले स्पीकर ओम बिरला…….

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जैसे ही सदन में आए और अपने आसन पर आसीन हुए, विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना में मौतों को लेकर चर्चा की मांग शुरू कर दी.विपक्षी सदस्यों की मांग पर स्पीकर ने प्रश्नकाल चलने देने की हिदायत दी और कहा कि इस विषय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने अपने अभिभाषण में भी शामिल किया था. आप धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस विषय पर बोल सकते हैं. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.
