भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में खेलने के लिए तैयार……..


भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद अब वनडे में खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज के दौरान सबकी नजर टीम इंडिया को दो स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली है.ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और रणजी ट्रॉफी में रन बनाने को तरसते नजर आए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में कैसा प्रदर्शन करेंगे यह सब देखना चाहते हैं. इन दोनो ने पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ 6 महीने पहले वनडे मैच खेला था.इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. चैंपियंस ट्रॉफी में उतरने से पहले तीन मैचों की सीरीज को तैयारी के लिहाज से बेहद महत्व दिया जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद भारत कोई और वनडे मैच नहीं खेलेगा. पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा. बीसीसीआई ने अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. आईसीसी और पीसीबी ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने का फैसला लिया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]