गोधरा नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाला फरार……..

आजीवन कारावास की सजा पाने वाले फरार दोषी सलीम जर्दा को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।सलीम जर्दा 17 सितंबर 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की जेल से बाहर आया था और इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पहले भी 8 बार पैरोल का उल्लंघन कर चुके जर्दा को चोरी के एक मामले में 22 जनवरी को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसे नासिक में दर्ज चोरी के एक मामले में वहां की पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जर्दा गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से एक है।आलेफाटा पुलिस थाने के निरीक्षक दिनेश तायडे ने कहा, ‘हमने 22 जनवरी को सलीम जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया। वे पुणे के ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जांच में पता चला कि वह गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले का दोषी भी है।’ गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डिब्बे में आगजनी की गई थी, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई और इसके बाद राज्य में दंगे शुरू हो गए थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]