राखड़ लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी,चालक घायल
राखड़ लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी,चालक घायल

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र )– थाना चोपन अन्तर्गत जवारीडाड़ क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक राखड़ रोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे ट्रेलर वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी अनुसार रविवार की शाम थाना चोपन अन्तर्गत जवारीडाड़ क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हाथीनाला से डाला की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एक राखड़ लोड ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना में घायल ट्रेलर वाहन का चालक का नाम सोनू राठौर उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र राजू राठौर निवासी कनऊपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना चोपन के उप निरीक्षक मेराज खान व रविंद्र नाथ पाण्डेय घायल वाहन चालक को टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया।
