रेनूसागर:रोड के प्रति सभासद एवं नगर अध्यक्ष की लापरवाही

रोड के प्रति सभासद एवं नगर अध्यक्ष की लापरवाहीअनपरा नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 17 रामनगर एवं वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर को जोड़ने वाली सड़क जो की एनसीएल बाउंड्री से सटी हुई है यहां के पशुपालक निवासियों के कारण रास्ता चलने लायक नहीं रह गई है पशुपालक सड़क के ऊपर भैंस एवं गाय बाधते हैं।जो कि सड़क बनी है फिर भी उस पर गड्ढा हो जाने के कारण पानी भरा हुआ है जिससे स्कूली बच्चों एवं रागिरो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इतना ही नहीं कितने लोग इस पानी से फिसल कर गिर भी जाते हैं रास्ते पर चारों तरफ गोबर की टाल लगी हुई है इसके निस्तारण हेतु दोनों वार्ड के सभासद या नगर पंचायत अध्यक्ष ध्यान नहीं दे रहे हैं।रेनू सागर कॉलोनी में हेलमेट जांच के कारण लोग मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर बाधे इस रास्ते से जाते हैं जिन्हें गिरने का डर बना रहता है ।2 वर्ष पहले यह रोड एनसीएल ककरी सीएसआर फंड के माध्यम से बना लेकिन सही ढंग से न बनने के कारण पानी के साथ बह रहा है इसे ध्यान देकर यहां के स्थानीय सभासद या नगर पंचायत अध्यक्ष इसे बनवावे जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े यह रोड गरबन्ध से बीना रोड को भी टुकड़ों में जोड़ती है जिसे सही करवाया जाए नहीं तो रोड भसकने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है उसी जगह पर बनी पुलिया के पास वाला सड़क दिन पर दिन पानी के तेज बहाव के कारण सड़क धीरे-धीरे नीचे की तरफ खिसकती जा रही है नीचे दोनों तरफ मिट्टी बह गया है और ऊपर ईटा दिखाई पड़ रहा है। अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो वहां की सड़क पलिया में तब्दील हो जाएगी।डॉक्टर मृत्युंजय ठाकुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]