हेमंत सोरेन ने PM मोदी समेत इन नेताओं से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता

झारखंड में हील ही में हुए विधानसभा चुनाव में JMM गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर कब्जा जमाया. हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया और 28 नवंबर को एक बार फिर वो राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

रांची के मोराबादी मैदान में उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है. हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न दलों के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले हेमंत सोरेन

निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में हैं, जहां उन्होंने विभिन्न राजनीतिक नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया. हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने X अकाउंट पर साझा की और लिखा कि उन्होंने पीएम मोदी को ‘अबुआ सरकार’ की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]