सऊदी अरब में पुलिस की फायरिंग में मारा गया भारतीय शख्स

झारखंड से सऊदी अरब में मजदूरी करने गए एक शख्स की इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये बात तब सामने आई, जब झारखंड श्रम विभाग ने शव वापसी के लिए सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया.

अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गिरिडीह के डुमरी ब्लॉक के एक 26 साल के व्यक्ति की सऊदी अरब में पुलिस और जबरन वसूली करने वाले गैंग के बीच हुई गोलीबारी में मौत हो गई.

अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने बताया ने कि उसको गोली तब लगी, जब वह स्थानीय पुलिस और अवैध शराब व्यापार में शामिल अपराधियों के बीच गोलीबारी में फंस गया था. इसके बारे में और जानकारी देते हुए श्रम विभाग अधिकारी लाकड़ा ने कहा, ‘हमने तुरंत भारतीय दूतावास और सऊदी अरब की जेद्दा पुलिस से बात की है. अब मौत से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराने और फिर शव को उसके गांव वापस लाने की कोशिश जारी है.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]